DAV Public School, Jasola Vihar

Plot No.3, Pocket-6, New Delhi - 110025

BHARTIYA BHASHA UTSAV Back to Achievement Page
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं हिंदुस्तानी भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में 11 दिसंबर,2024 को डॉक्टर अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत मेधावी छात्र एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दसवीं बोर्ड परीक्षा में भारतीय भाषा में 90 प्रतिशत तथा उससे ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भाषा दूत तथा उनके शिक्षकों को भाषा के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने हेतु भाषा गौरव शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इन प्रयासों से न केवल विद्यार्थी अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं, बल्कि वे हिंदी और संस्कृत भाषाओं को गहराई से पढ़ने और समझने के लिए भी प्रेरित हो रहे हैं। डी.ए.वी. जसोला विहार के हिंदी तथा संस्कृत विषय के शिक्षकों को भी इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाषा गौरव शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यालय से हिंदी भाषा से डॉ.सरिता बिश्नोई, श्रीमती सरोज, श्रीमती रंजना, सुश्री रेनू शर्मा तथा संस्कृत भाषा से श्री रत्न देव शास्त्री जी आमंत्रित थे।
यह सम्मान प्राप्त करना भाषा शिक्षकों के लिए और विशेषकर विद्यार्थियों के लिए एक अद्भुत अनुभव है। इन प्रयासों से  हिंदी भाषा के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत रहने की प्रेरणा और मनोबल मिलता है।
 
Contact Us ↓
 

DAV Public School, Jasola Vihar
Plot No.3, Pocket-6, NEW DELHI -110025
School Code: 25225
Affiliation Number: 2730617
Telephone No. :  011 35551969, 011 35551989
E-mail : [email protected]


Like Us on:
     
Location Map ↓